Hyundai Ioniq 7, 5 मिनट के Wireless Charging पर भरेगी फर्राटे

Hyundai एक Future Car, Hyundai Ioniq 7 पर काम कर रही हैं। Hyundai Motor Company एक साउथ कोरियाई मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर है। जिसका Headquarter Seoul, South Korea में है। कंपनी की स्थापना 1967 ईसवी में Chung Ju-Yung ने की थी।

दक्षिण कोरियाई कंपनी Hyundai ने हाल ही में अपनी electric car Ioniq 6 के launch date की घोषणा की है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है के Hyundai एक full electric SUV पर काम कर रही है, जिसे Hyundai Ioniq 7 के नाम से जाना जाएगा। यह एक 7 seater Fully electric car होने वाली है।। संभवतः यह कार 2024 में लांच हो सकती है। हालांकि यह अनुमान है के 2022 के अंत तक या 2023 के शुरुआत में कंपनी इसपर से पर्दा हटा सकती है।

Hyundai Ioniq 7 को Hyundai-Kia’s E-GMP Platform द्वारा इसके फाउंडेशन को रेखांकित किया जाएगा। Ioniq 7 एक large SUV होने के नाते इसमे एक लम्बी battery को pack किया जा सकेगा। जो किसी भी electric vehicle की आत्मा होती है। जितनी बड़ी बैटरी उतना ज्याद Mileage.

Ioniq 7, 350kw के Rapid Charge Capacity से लैस होगा, जिसे E-GMP Platform द्वारा design किया गया है। यह Electric Car 5 minute की charging के साथ 100 Km का रेंज कवर करेगी। इसमें आपको 230V और 120 V का अंदर और बाहर Vehicle to Load Support भी देखने को मिलेगा। इससे आप अपने किसी भी Electrical Devices और Appliances को Power दे सकते है।

Hyundai के Electrification Development Group के Head Chung Jin-Hwan ने कहा हम Wireless Charging सिस्टम को develop कर रहे है। और इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान भी कर रहे है। संभवतः Hyundai Ioniq 7 में आपको wireless charging system देखने को मिल सकता है। यह electric car 100 Kwh के battery pack के साथ आ सकती है, जो संभावित रूप से 650 Km range देगी।

Ioniq 7 two wheel drive और 4 wheel drive दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी। two wheel drive में 1 motor तथा 4 wheel drive में 2 motor प्रयोग किये जायेंगे। जो सम्मिलित रूप से 350 Hp का मैक्सिमम पावर तथा 700 Nm (सम्भावित) का मैक्सिमम टॉर्क Generate कर सकता है। जिससे यह Electric Vehicle लगभग 200 Kmph की Top स्पीड अचीव कर सकती है।

Hyundai Ioniq 7 में आपको कई सारे high-tech features देखने को मिलेंगे। इस EV में आपको advance level की autonomous driver assistance system के साथ मोबाइल charging के लिए इसमे Type C Port, Data Transfer के लिए Type A Port के साथ Wireless Changing System भी दिया गया है। । यह EV, Bluetooth Multi Connection से लैस होगा, जिससे आप एक ही समय पर दो Bluetooth Device को एक साथ easily connect कर सकते है।

बाकी यह EV सभी सेफ्टी फीचर से लैंस होगी। जैसे airbag, Intelligent Front Lighting System (IFS), Surround View Monitor (SVM), Head Up Display (HUD), Smart Cruise control With Stop and Go, Intelligent Speed limit Assist (ISLA) etc.

यदि बात करे इसके interior की तो, इसका interior Hyundai Ioniq 6 से थोड़ा luxurious हो सकता है। चुकी यह एक 7 सीटर SUV है तो IONIQ 6 की तुलना में space से थोड़ा compromise करना पद सकता है।

Hyundai Ioniq 7 के लांच का notification सबसे पहले पाने के लिए आप हमें Subscribe भी कर सकते हैं।

** धन्यवाद **

अन्य लेख पढ़ें:

200 Km के Range के साथ Oben Rorr eBike ने पूरा Market हिला दिया

अब तक भारत में कितने Electric Vehicle बेचे जा चुके हैं।

Tata Avinya का ये डिज़ाइन देख कर आपके होश उड़ जाएंगे, ऐसा कारनामा टाटा ही कर सकती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने में कौन देश सबसे आगे है।

10 मिनट में चार्ज करे अपनी EV, जंगल, पहाड़ कही भी | Hopcharge

800 Km के साथ मार्किट में धूम मचाने आ रही है ये EV Car

KIA EV6 लॉन्च हुई भारत मे इसके टक्कर में कोई नही है।

Ola Electric Scooter all specifications

इस दिन लांच होगा महिंद्रा इलेक्ट्रिक XUV 300

Rating

Leave a Comment

Morkel’s Masterclass: Pakistan’s Quest for Glory Against India in Asia Cup 2023 Portugal Secures EURO 2024 Qualification with Bruno’s Winner Against Slovakia Shah Rukh Khan’s Jawan record breaking day 1 collection 2023 Tata Nexon EV Facelift: Design, Battery, Features, and 465 Km Range Maruti Suzuki Fronx Safety Rating, India’s Safest Car
Morkel’s Masterclass: Pakistan’s Quest for Glory Against India in Asia Cup 2023 Portugal Secures EURO 2024 Qualification with Bruno’s Winner Against Slovakia Shah Rukh Khan’s Jawan record breaking day 1 collection 2023 Tata Nexon EV Facelift: Design, Battery, Features, and 465 Km Range Maruti Suzuki Fronx Safety Rating, India’s Safest Car