जैसा के आप जानते है भारतीय EV बाजार काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। और इसी का फायदा उठाने और भारतीय बाजार में अपना दबदबा बनाने के लिए विश्व भर की कंपनियां पहले ही अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल या तो मार्किट में उतार चुकी है या जल्द ही लाने वाली है।
और अब Toyota भी अपनी Electric Car “Toyota Urban Cruiser Hyryder” भारत में लाने वली है। और यह कार Toyota तथा Maruti Suzuki दोनों एक साथ मिल कर Develop कर रहे है। जिसे दोनों ब्रांड कंपनियों के तहत लांच किया जाएगा।
यहां, हमने जल्द ही भारतीय बाजार में डेब्यू करने वाली Toyota Urban Cruiser Hyryder की कुछ विशेषताओं का जिक्र किया है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Launch Date
Toyota EV का यह संस्करण 1 जुलाई को डेब्यू करेगी। और इसके मार्किट में आने से पहले ही निर्माता इसका टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है। संभावना है के यह elctric car इस साल के अंत तक मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Technology
Toyota Urban Cruiser Hyryder के डैशबोर्ड के मध्य में 9 इंच Suzuki का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही साथ इसमे वायरलेस चार्जर, 360° कैमरा भी दिया गया है।
यह SUV Connected Car Technology जैसे रिमोट AC ON/OFF और रिमोट LOCK/UNLOCK फीचर से लैस होगा। इसका मतलब दूर से ही आप अपने केबिन के क्लाइमेट को कंट्रोल कर सकते है।
यह Hybrid Electric Car Smart Playcost Pro System से लैस होगा। जिसे Android Auto और Apple Carplay सपोर्ट मिलेगा।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Engine
यह एक हाइब्रिड EV Car होगी Toyota ने इस बात की पुष्टि की है। आने वाली Toyota Urban Cruiser Hyryder एक Self Charging Hybrid Powertrain से लैश होगा। हालांकि कंपनी ने टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नही किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से पता चला है के Toyota Urban Cruiser Hyryder दो विकल्पों में उपलब्ध होंगे।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Maruti Suzuki द्वारा संचालित 1.5 L Petrol K15C engine के साथ Mild Hybrid तकनीक तथा Electric Hybrid Powertrain तकनीक के साथ आती है। जिसमे Idle Start/Stop Function शामिल होने की उम्मीद है। और उम्मीद है के कंपनी इसे ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश करेगी।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Interior Design
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Toyota Urban Cruiser Hyryder का एक टीज़र शेयर किया है। जिसमे आपको Hyryder की एक झलक देखने को मिलेगी। इस टीज़र में SUV का Interior काफी प्रीमियम और स्टाइलिश दिख रहा है। इसके केबिन में ड्यूल टोन ब्लैक और ब्राउन थीम का प्रयोग किया गया है।
यह एक बड़े से टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा जो डैशबोर्ड के सेंटर में स्थित होगा। डैशबोर्ड के चारो तरफ क्रोम फिनिश इंसर्ट और साइड AC वेंट होगा। तथा डैशबोर्ड पर सफेद स्टिचिंग के साथ हल्का टैन लेदर रैपिंग भी है। जो Toyota Urban Cruiser Hyryder के प्रीमियमलुक देती है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Exterior design
Toyota प्रमोशनल वीडियो और पिक्चर के माध्यम से Toyota Urban Cruiser Hyryder के exterior को आंशिक रूप से प्रदर्शित किया है। इस hybrid Car में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमे LED DRLs और एक बड़ा LED मेन हेडलैंप शामिल है। इसके बैक साइड में C शेप LED टेल लाइट भी दिया गया है, जो शार्प और काफी स्टाइलिश है।
टीज़र में हमे ड्यूल टोन एलाय व्हील भी दिखाई दे रहा है। जिसका डिज़ाइन बेहद प्रीमियम है। Toyota Urban Cruiser Hyryder का लुक और बेहतर नजर आता है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder के सभी फ़ीचर, कीमत और इमेज सबसे पहले पाने के लिए आप हमें सब्सक्राइब भी कर सकते है। और ये जानकारी आपनको अच्छी लगी हो तो आप लोगो को शेयर भी कर सकते है।
अन्य लेख पढ़ें:
इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने में कौन देश सबसे आगे है।
10 मिनट में चार्ज करे अपनी EV, जंगल, पहाड़ कही भी | Hopcharge
Tata Avinya का ये डिज़ाइन देख कर आपके होश उड़ जाएंगे, ऐसा कारनामा टाटा ही कर सकती है।
200 Km के Range के साथ Oben Rorr eBike ने पूरा Market हिला दिया
800 Km के साथ मार्किट में धूम मचाने आ रही है ये EV Car
KIA EV6 लॉन्च हुई भारत मे इसके टक्कर में कोई नही है।