Born Electric Vision महिंद्रा की सबसे दमदार EV कार

Mahindra History

Mahindra and Mahindra भारत की एक बड़ी कार निर्माता कंपनी है जो भारत के साथ-साथ विश्व भर में अपना कारोबार करती हैं और अब यह कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपने कदम रखने जा रही हैं। इसकी स्थापना 2 अक्टूबर 1945 में जस्सोवाल लुधियाना, पंजाब में महिंद्रा और MG मुहम्मद ने की थी। पहले इसका नाम महिंद्रा एंड मुहम्मद था। बाद में जिसका नाम बदल कर महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत मे उत्पादन के हिसाब से सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक है। और इसकी सहायक कंपनी महिंद्रा ट्रेक्टर वाल्यूम के हिसाब से दुनिया मे ट्रैक्टरों का सबसे बड़ा निर्माता है।

महिंद्रा, “Born Electric Vision Concept” पर काम कर रहा है। और कंपनी ने घोषणा की है कि कंपनी 15 अगस्त 2022 को अपनी पहली “Born Electric Vision Concept” का अनावरण करेगा। और यह आयोजन Oxfordshire, United Kingdom में खुले नए Mahindra Advance Design Studio में होगा। जिसने Born Electric Vision Concept के डिज़ाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस साल फरवरी में महिंद्रा ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल में से Born Electric Vision Concept का पहला टीज़र प्रकाशित किया था। जिसमे तीन SUV टाइप कार नजर आ रहे है। और तीनों के इलेक्ट्रिक SUV होने की उम्मीद है। जिसे भारत मे आगे होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में प्रस्तुत किया जा सकता है।

इसी साल मार्च में रिलीज होने वाले एक और टीज़र में Born Electric Vision के Interior का एक झलक दिखाया गया है। टीज़र में दिखने वाली EV एक कॉम्पैक्ट SUV, एक मिड साइज SUV और एक SUV Coupe हो सकती है। टीज़र में दिखने वाले सभी EV कार नए मॉडल है। ये ICE संचालित मॉडल के EV वर्शन नही होंगे।

SUV Coupe कांसेप्ट XUV 900 Coupe के समान हो सकती है। मिड साइज SUV, XUV 700 के समान हो सकती है तथा सबसे छोटी SUV बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV कांसेप्ट हो सकती है।

Born Electric Vision Launch Date

उम्मीद है के कंपनी Born Electric Vision के इन तीनो कांसेप्ट कार के बारे में और अधिक जानकारी उनके वैश्विक अनावरण के करीब दे सकती है। और कांसेप्ट को आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया जा सकता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा 2027 तक 8 इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने की योजना है।

Born Electric Vision Concept पर आधारित EVs को कंपनी 2025 में लांच कर सकती है। तथा कंपनी की पहली EV कार eXUV300 का 2023 के प्रारंभ में मार्किट में आने की उम्मीद है। जिसे 2020 के ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था।

Mahindra Born Electric Vision के सभी फ़ीचर, कीमत और इमेज सबसे पहले पाने के लिए आप हमें सब्सक्राइब भी कर सकते है। और ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप लोगो को शेयर भी कर सकते है।

अन्य लेख पढ़ें:

इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने में कौन देश सबसे आगे है।

10 मिनट में चार्ज करे अपनी EV, जंगल, पहाड़ कही भी | Hopcharge

Tata Avinya का ये डिज़ाइन देख कर आपके होश उड़ जाएंगे, ऐसा कारनामा टाटा ही कर सकती है।

200 Km के Range के साथ Oben Rorr eBike ने पूरा Market हिला दिया

800 Km के साथ मार्किट में धूम मचाने आ रही है ये EV Car

KIA EV6 लॉन्च हुई भारत मे इसके टक्कर में कोई नही है।

Ola Electric Scooter all specifications

इस दिन लांच होगा महिंद्रा इलेक्ट्रिक XUV 300

Rating

Leave a Comment

Morkel’s Masterclass: Pakistan’s Quest for Glory Against India in Asia Cup 2023 Portugal Secures EURO 2024 Qualification with Bruno’s Winner Against Slovakia Shah Rukh Khan’s Jawan record breaking day 1 collection 2023 Tata Nexon EV Facelift: Design, Battery, Features, and 465 Km Range Maruti Suzuki Fronx Safety Rating, India’s Safest Car
Morkel’s Masterclass: Pakistan’s Quest for Glory Against India in Asia Cup 2023 Portugal Secures EURO 2024 Qualification with Bruno’s Winner Against Slovakia Shah Rukh Khan’s Jawan record breaking day 1 collection 2023 Tata Nexon EV Facelift: Design, Battery, Features, and 465 Km Range Maruti Suzuki Fronx Safety Rating, India’s Safest Car